महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में #RWPI का प्रचार जारी

एक तरफ़ सुई से लेकर जहाज़ बनाने वाली मेहनतकश जनता है, दूसरी ओर उनकी मेहनत को निचोड़ कर मुनाफ़ा कमाने वाले धनपशु। एक तरफ़ झुग्गी-झोपड़ियों और फुटपाथों पर सोने वाले 36 करोड़ लोग हैं, दूसरी ओर 2700 करोड़ के बंगले में सिर्फ़ 5 लोग रहते हैं। एक तरफ़ 9 लोगों के पास देश की आधी आबादी के बराबर सम्पदा है, दूसरी ओर नीचे के आधे लोग सिर्फ़ 2 प्रतिशत में गुजारा करते हैं। लेकिन बहुसंख्यक गरीब आबादी पर राज मुट्ठीभर लुटेरों का है। महराजगंज लोकसभा से #RWPI के प्रत्याशी प्रमोद कुमार के समर्थन में खल्लीपिपरा, परासखांड़, सिंहपुर टाल्ही, खखड़िया बाज़ार और पिपरा गाँव में सभाओं के दौरान #RWPI के समर्थन में सभाओं के दौरान इस सूरत को बदलने के लिए लोगों से RWPI के साथ खड़े होने की अपील की गयी।