उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की बवाना जे जे कॉलोनी में प्रचार अभियान

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की बवाना जे जे कॉलोनी में नौजवानी नशे में डूबे हैं, सड़कें नाले के गर्द से पटी पड़ी हुई हैं और यहाँ रहने वाली मुस्लिम मज़दूर आबादी को बांग्लादेशी कहकर बुलाया जाता है। गली-गली में झगड़ा, मारपीट तू-तू मैं-मैं चलती रहती है। यहाँ रहने वाली आबादी हर चीज़ को लेकर बेहद क्रुद्ध है परन्तु सत्य यह भी है कि क्रुद्ध चेतना में क्रान्तिकारी चेतना में तब्दील होने की क्षमता ज़्यादा होती है। #RWPI के प्रचार को लेकर मज़दूरों में बहुत उत्साह था और सवाल भी थे। कल शाम को बवाना जेजे कॉलोनी के ई ब्लॉक में चुनावी सभा की गई। इस सभा के लिए यहाँ सुबह से ही प्रचार अभियान चलाया गया था।