RWPI ने करावल नगर में चलाया गली अभियान

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पश्चिमी कमल विहार, करावल नगर में भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी – #RWPI का गली अभियान चलाया गया।। उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली के इस इलाके में बुनियादी सुविधाओं का भी बेहद आभाव है। सड़कें टूटी हुई हैं, नालियों की नियमित सफ़ाई नहीं होती है। इसी कारण थोड़ी सी बारिश आते ही सड़कों पर पानी भर जाता है। साथ ही पीने का पानी भी 2-3 दिन में एक बार आता है। RWPI के वॉलण्टियरों ने गली सभा में बताया कि एक सांसद अपने क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, पानी की निकासी और पीने के पानी की व्यवस्था करवा सकता है, पर पूँजीवादी चुनावबाज़ पार्टियों के सांसद व अन्य “जनप्रतिनिधियों” को आम लोगों की याद बस चुनाव के समय ही आती है। RWPI द्वारा अन्य चुनावबाज़ पार्टियों की नीतियों का भण्डाफोड़ करते हुए प्रचार किया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मज़दूरों-मेहनतकशों के पास उनका पक्ष रखने वाली RWPI मौजूद है। इसलिए RWPI को ही इस बार समर्थन दिया जाय।