#RWPI के प्रत्याशी के समर्थन में महराजगंज शहर में पैदल मार्च

पूँजीपतियों के पैसों के दम चलने वाली चुनावबाज़ पार्टियों की गाड़ियाँ जहाँ एक तरफ़ पूरे जिले में जाकर भोंपू बजा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर मेहनतकश जनता से संसाधन जुटाकर चलने वाली ‘भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी’ के कार्यकर्ता सीधे लोगों के बीच जाकर उनके जीवन से जुड़े मुद्दों पर बात कर रहे हैं। बहुत से दिहाड़ी मज़दूर, रेहड़ी-खोमचा लगाने वाले, बाहर जाकर कारखानों में मज़दूरी करने वाले लोगों ने #RWPI के कार्यकर्ताओं की बात पहली बार सुनने के बाद भी आर्थिक सहयोग किया। RWPI इनकी आवाज़ को बुलन्द करने और इनकी समस्याओं की जड़ पूँजीवादी व्यवस्था को उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध है। RWPI की ओर से महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रमोद कुमार के समर्थन में आज महराजगंज शहर में पैदल जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत बलिया नाला पुल से हुई, जो चौक रोड होते हुए टेढ़वा कुटी (फरेन्दा रोड) पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान बड़े पैमाने पर पर्चे बाँटे गये और लोगों से करनी का बटन दबाकर RWPI के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की गयी।