दिल्ली विश्वविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन

दिल्ली विश्वविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों को मई दिवस के दिन नई ठेका कम्पनी ने पुरानी कम्पनी का ठेका निरस्त होने पर काम से निकाल दिया है। इस कार्यवाही के खिलाफ़ सफाई कर्मचारी आंदोलनरत हैं। इस संघर्ष में छात्र भी उनके साथ संघर्ष में कूद पड़े हैं। 3 मई को दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी गेट पर छात्र और मज़दूर दोनों भूख हड़ताल पर बैठे। ‘भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी’ के सदस्यों ने भी इस भूख हड़ताल में शिरकत की और कहा कि वे इस संघर्ष में उनके साथ हैं। स्थाई प्रकृति के कामों से ठेका प्रथा का उन्मूलन #RWPI के चुनाव घोषणापत्र में प्रमुख माँग है जिसके लिए चुने जाने पर #RWPI के सांसद संसद में संघर्ष करेंगे।