भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसकी पार्टी है?

  • RWPI के दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र के बुलेटिन ‘मेहनतकश की आवाज़’ से
  1. भारतीय जनता पार्टी देश के बड़े पूँजीपतियों की पार्टी है।
  2. भाजपा को 2017-18 में इन पूँजीपतियों से लगभग 1035 करोड़ रुपये का चन्दा मिला है।
  3. इस चन्दे के बूते भाजपा ने देश भर में अपने 600 नये फ़ाइव स्टार ऑफिस बनवाये हैं।
  4. भाजपा के कुल चन्दे के लगभग एक-चौथाई का ही स्रोत पता है। अन्य चन्दा अज्ञात स्रोतों से आया है।
  5. भाजपा चुनावी चन्दे के स्रोतों की रही-सही पारदर्शिता को भी समाप्त करने के पक्ष में है ताकि देश-विदेश के मालिक, ठेकेदार और दल्लाल उसे खुलकर चन्दा दें।
  6. सभी पार्टियों में से भाजपा में सबसे अधिक करोड़पति सांसद हैं, जो कि खुद ही मालिक व ठेकेदार हैं।
  7. सभी पार्टियों में से सबसे ज़्यादा अपराध के आरोपी सांसद भाजपा में हैं।
  8. सभी पार्टियों में से स्त्रियों के खि़लाप़फ़ अपराध करने के सबसे अधिक आरोपी सांसद व मन्त्री भाजपा में हैं।
  9. भाजपा सरकार ने पाँच वर्षों के भीतर किसी भी पार्टी की सरकार से ज़्यादा बड़े घोटाले किये हैं जैसे कि राफेल घोटाला, फसल बीमा घोटाला, एनपीए घोटाला, व्यापम घोटाला, स्टेशनरी घोटाला, आदि।
  10. भाजपा के राज में जनता का पैसा गबन करने वाले सबसे अधिक अपराधी पूँजीपति देश छोड़कर भागे हैं जैसे कि नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी आदि। ज़ाहिर है, सरकार को सूचना के बिना ऐसे अपराधियों का भागना मुमकिन नहीं है।
  11. भाजपा के पांच साल के राज में करीब 5 करोड़ लोगों ने रोज़गार से हाथ धोया है और बेरोज़गारी पाँच दशकों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है, जिसका कारण भाजपा सरकार द्वारा देश की मेहनत और कुदरत की खुली लूट की छूट पूँजीपति वर्ग को दिया जाना।
  12. इन सभी कुकर्मों को छिपाने के लिए भाजपा अब ‘पाकिस्तान-पाकिस्तान’, ‘हिन्दू-मुसलमान’, ‘मन्दिर-मस्जिद’ चिल्ला रही है, देश में दंगे भड़काने की कोशिश कर रही है, मेहनतकश जनता को बाँटने की कोशिश कर रही है।
    क्या आप इस साज़िश का शिकार होंगे? या आप फासीवादी भाजपा की असलियत को पहचानेंगे? क्या आपको लगता है कि पूरी तरह से अम्बानी-अडानी-टाटा-बिड़ला आदि के फेंके टुकड़ों पर पलने वाली यह पार्टी देश के मज़दूरों, आम मेहनतकशों और निम्न मध्यवर्ग के लिए कुछ करेगी? नहीं! पूँजीपति वर्ग की आज के दौर में इस प्रमुख पार्टी की असलियत को पहचानिये और अपनी पार्टी ‘भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी’ (RWPI) को वोट दीजिये!